| | | | 18/Mar/2025
ए ए | ए- | ए | ए+ | मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं | आरटीआई | डाउनलोड | हमसे संपर्क करें | English | लॉग इन |
★ नदी की स्थिति पर उसकी स्थालाकृति का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह घाटी के भीतर रहने वाली जनसंख्या से पर्याप्त रुप से प्रभावित होती है | गंगा घाटी में औसत जनसंख्या घनत्व संपूर्ण देश के 312 (2001 की जनगणना) की तुलना में प्रति वर्ग किमी 52 व्यक्ति है | घाटी में दिल्ली, कोलकाता, कानपुर, लखनउ, पटना, आगरा, मेरठ, वाराणसी और इलाहाबाद जैसे मुख्य शहर स्थित हैं | घाटी के शहरों में विशाल तथा निरंतर बढ़ने वाली जनसंख्या तथा तेजी के साथ विस्तारित होता औद्योगिक आधार है | घाटी में शहरी जनसंख्या का सारांश तालिका में दिया गया है | यह देखा जा सकता है कि 2001 से 2011 के बीच शहरी जनसंख्या में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई | यह प्रवृत्ति अभी जारी रहने की संभावना है | इसी के अनुरुप जनसंख्या के भार में भी वृद्धि होने की आशा है |